राजस्थानी पीतोर की सब्जी - khana khajana

Wow

राजस्थानी पीतोर की सब्जी

राजस्थान में बनाई जाने वाली पारम्परिक सब्जी है, जब फ्रिज में हरी सब्जियां न हो लेकिन कुछ स्पेशल भी बनाना हो तो राजस्थानी पीतोर की सब्जी (Rajasthani Pitod ki Sabzi) बनाकर देखिये.
राजस्थान के पारम्परिक खाने में बेसन का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है. राजस्थानी पीतोर की सब्जी (Rajasthani Pitod Curry)  बनाने के लिये भी मुख्य सामग्री बेसन और दही का प्रयोग किया जाता है
पीतोर की सब्जी (Rajasthani Pator/Patod ki Sabzi) में सब्जी जरूर है लेकिन इसमें किसी हरी सब्जी का प्रयोग नहीं होता.

आवश्यक सामग्री

कतली बनाने के लिये
  • बेसन – 100 ग्राम (1 कप)
  • दही – 50 ग्राम (1/4 कप)
  • तेल – 1 टेबल स्पून
  • हींग – 1 – 2 पिंच
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अदरक – 1 इंच लम्बा टूकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल – कतली को सेकने के लिये
रसा /तरी बनाने के लिये
  • दही – 400 ग्राम (2 कप)
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये)
  • तेल – 1 या 1 1 /2 टेबल स्पून
  • हींग – 2 पिंच
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • धनियां पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक – स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला – 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां  – 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)

Pages