चावल के कबाब घर में बनाये - khana khajana

Wow

चावल के कबाब घर में बनाये

सामग्री :

चावल के कबाब के लिए:

  1. 1 कप 
  2. 1/2 कप मोज़ेरेल्ला चीज़ के छोटे टुकड़े
  3. 1/4 चम्मचकाली मिर्च पाउडर
  4. 3ब्रेड पीस
  5. 2 चम्मचटमाटर की चटनी
  6. 1/2 कप कटी हुई मिक्स सब्जिया(शिमला मिर्च, फ्रेंच बीन्स, गाजर और प्याज़)
  7. 1 चम्मचकोर्नफ्लौर
  8. 1/4 चम्मचकसा हुआ लहसुन
  9. तेज़ पत्ता
  10. 1 चम्मचनमक

विधि

चावल के कबाब का मिश्रण

  1. सारी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकडो मे काट ले| छोटे टुकड़े करने ज़रूरी है क्यूँकि इन सबको अच्छी तरह मिलाना है|
  2. हम सबसे पहले चावल के कबाब को भरने की तैयारी करेंगे| एक कटोरी मे चीज़, तेज़ पत्ता और काली मिर्च डाले| इसे अच्छी तरह मिलाए और एक तरफ रख दे| हम इसे चावल के कबाब मे भरने के लिए बाद मे इस्तेमाल मे लायेंगे|
  3. अब हम चावल के कबाब की बाहरी सतह को बनाने की तैयारी करेंगे| एक कटोरी ले और इसमें उबले हुए चावल और सब्जिया डाले|
  4. इसमें लहसुन, कोर्न्फ्लौर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और टमाटर की चटनी डाले| ब्रेड को छोटे टुकडो मे तोड़ ले और इस मिश्रण मे डाले|
  5. पूरे मिश्रण को अपने हाथ से या फिर करछी की मदद से मिलाए|
  6. मिश्रण को मिलाने के बाद, अब हम कबाब के मिश्रण के साथ तैयार है और या फिर आप यह भी कह सकते है की कबाब की बाहरी सतह तैयार है|

मिश्रण से कबाब का आकार

  1. चलिए अब हम चावल के कबाब बनाना शुरू करते है| अपने उलटे हाथ की हथेली पर अच्छे से ¼ चम्मच घी या तेल की एक परत लगाए|
  2. थोड़े से कबाब के मिश्रण को अपने हाथ मे ले और अपनी हथेली पर चपटा करे|
  3. अब इसमें चीज़ मिश्रण डाले जो की हमने दूसरे पड़ाव मे बना कर एक तरफ रख दिया था| यह मिश्रण चावल के कबाब के बीच मे डाले|
  4. कबाब के सारे कोनो को बंद कर दे जिससे की चीज़ अन्दर बैठ जाए| आप अपने कबाब को कोई भी आकार दे सकते है| हम इन्हें ओवल या फिर गोलाकार मे बनायेंगे|
  5. आप बाकी के कबाब बनाने के लिए यही प्रक्रिया दोहरा सकते है|
  6. जब यह प्रक्रिया खत्म हो जाए, अब चावल के कबाब तलने के लिए तैयार है|

चावल के कबाब तलें

  1. एक कड़ाही मे तेल डाले| तेल कडाही में 75% तक भरा होना चाहिए| तेज़ आंच पर तेल गर्म करे|
  2. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कबाब को तलने के लिए डाले| चुल्हे की आंच को धीमी कर दे और इन्हें तब तक तलने दे जब तक यह हर तरफ से सुनहरे भूरे रंग के नहीं हो जाते|
  3. जब कबाब एक तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाए तब इन्हें पलट दे|
  4. जब कबाब का रंग हर तरफ से सुनहरे भूरे रंग का हो जाए, तब इन्हें तेल से बाहर निकाल ले और चुल्हे की आंच को बंद कर दे|
  5. चावल के कबाब तैयार है| गरमा गर्म कबाब हरी चटनी के साथ परोसें| हमें इसे टमाटर की चटनी या फिर दही चटनी के साथ भी खाना पसंद है|

और परोसना

  1. चावल के कबाब को रेफ्रीजिरेटर में रख कर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है|
  2. चावल के कबाब को गरम करके खाया जाता है| आप इसे माइक्रोवेव में रख कर गरम कर सकते है|

Pages