चाइनीज क्रीम सूप - khana khajana

Wow

चाइनीज क्रीम सूप


 एक ऐसी हेल्दी डिश है जिसे आप कभी भी पी सकते हैं. लेकिन सर्दी के मौसम में इसे पीने का मजा ही कुछ और है तो सदियों की आहट में आज लंच या डिनर में सर्व करें चाइनीज क्रीम सूप...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : चाइनीज़
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : नॉन-वेज

आवश्यक सामग्री

    3-4 कप चिकन स्टॉक
    1 प्याज
    1  शिमला मिर्च
    1 गाजर
    1/2 कप फ्रेश क्रीम
    1 चम्मच सफेद मिर्च
    2 चम्मच चिली सॉस
    2 चम्मच आटा
    2 चम्मच बटर
    नमक स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले शिमला मिर्च, गाजर और प्याज को बारीक काट लें.
एक पैन में बटर को हल्का पिघला लें और उसमें सब्जियों को तल लें.
अब तली हुई सब्जियों में आटा मिला दें और तब तक चलाएं जब तक उसमें से खुशबू ना आने लगे.
अब उसमें नमक, मिर्च और चिली सॉस डालकर चलाएं और फिर उसमें चिकन स्टॉक डाल कर 5 मिनट तक पका लें.
- चाइनीज क्रीम सूप तैयार है. फ्रेश क्रीम से सजाकर गरमागर्म सर्व करें.

Pages

TOP NEWS