सोया चाप - khana khajana

Wow

सोया चाप

अगर आपको नॉनवेज पसंद नहीं लेकिन सोया चाप का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है तो यह डिश आपके लिए ही बनी है...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • कैलोरी : 149
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम सोया चाप 
    3 टमाटर 
    1 अदरक
    1 हरी मिर्च 
    100 ग्राम क्रीम
    3-4 बड़ा चम्मच तेल 
    1 चुटकी हींग 
    एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा 
    बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
    एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला 
    एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी 
    नमक स्वादानुसार

विधि

- सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकड़ों में काट लें.
 - फिर पैन में तेल गर्म करके उसमें चाप डालें और हल्का भूरा होने पर प्लेट में निकालकर रख लें.
-अब टमाटर, अदरक व हरी मिर्च का पेस्ट बना लें. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दें और भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लौंग और इलायची को छीलकर डाल दें.
- अब मसाले को हल्का-सा भूनिए, इसमें टमाटर, अदरक व हरी मिर्च का पेस्ट डालिए.
- मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालें और फिर क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं.
- मसाले में उबाल आने पर इसमें आधा कप पानी डालकर लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल आने तक पकाएं. 
- अब थोड़ा-सा हरा धनियां डालकर ग्रेवी में मिला दें.
- ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक और सोया चाप डाल कर मिला लें.
- धीमी आंच पर सब्जी को ढककर 4-5 मिनट पकाएं.
- सोया चाप करी की सब्जी को रोटी के साथ सर्व करें और खाएं.

Pages

TOP NEWS