मुंबई स्टाइल तवा पुलाव रेसिपी - khana khajana

Wow

मुंबई स्टाइल तवा पुलाव रेसिपी


रोड साइड के खाने का मजा ही अलग होता है| हम हमेशा ये सोचते है की वो लोग ऐसा कौन सा सीक्रेट मसाले का इस्तेमाल करते है जो इतना अच्छा होता है | तो आज के इस पोस्ट में हम उसे बहार लेकर आएंगे और आपको बताएँगे की रोड साइड फ़ूड इतना अच्छा क्यों होता है | आज मई आपको बतानेवाली हु की मुंबई स्टाइल तवा पुलाव घर पे कैसे बनाये? इसे बनाने में थोड़ा टाइम लगेगा लेकिन इसका टेस्ट बिलकुल रोड साइड के जैसा आएगा…. तो चलिए देखते है की तवा पुलाव कैसे बनाते है “RodeSide style Tawa pulao recipe” और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चिझोन की जरुरत होगी…..
सामग्री:-
चावल(Biryani rice)- 2 कप
पानी(Water)- 1 कप
नमक(Salt)- 1/2 चम्मच
तेल(Oil)- 25 ग्राम
घी(Ghee)- 2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic pest) – 1 चम्मच
हरी मिर्च(Green chili)- 2
शिमला मिर्च(Capsicum)- 1/4 पीस
प्याज(Chopped Onion)- 1
गाजर(Chopped Carrot)- 1
नमक(Salt)- 1/2 चम्मच (स्वाद अनुशार)
टमाटर(Chopped Tomato)- 1
कसूरी मेथी(Kasoori methi)- 1/2 चम्मच
पाव भाजी मशाला(Pav Bhaji masala)- 2 चम्मच
गोभी(Cauliflower)- 1/2 कप
मटर(Peas)- 1/2 कप
टोमेटो केचप(tomato ketchup)- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर (Chili powder)- 1 चम्मच
धनिया पत्ता(Coriander leaves)


तवा पुलाव बनाने की विधि:-
सबसे पहले चावल को एक बड़े कटोरे में ले ले और उसमे पानी डालकर उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दे |


2. फिर किसी बड़े बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख दे और जब उसमे उबाल आने लगे तो उसमे एक चम्मच नमक डाल दे |


3. फिर उसमे चावल को पानी से छान कर डाल दे |



4. फिर उसे 70% पकने तक उसे पकाये |


5. फिर उसे छान कर किसी भी बर्तन में निकाल ले |


6. अब एक बड़ा सा तवा ले ले और उसपे घी डाल दे (अगर आपके पास बड़ा तवा नहीं है तो आप कोई भी बड़े बर्तन में बना सकते है) |



7. फिर उसमे अदरक लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |


8. फिर उसमे शिमला मिर्च, प्याज और गाजर को डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |



9. फिर उसमे नमक डाल दे |


For more recipes:- [RECIPE HERE]

10. फिर उसमे टमाटर और कसूरी मेथी को डाल दे और उसे धीमी आंच पे गलने तक पकाये |



11. फिर उसमे गोभी और मटर को डाल दे और उसमे थोड़ा सा टोमेटो कैटचप भी डाल दे |(गोभी और मटर को मैंने थोड़ा सा उबाल लिया है)


12. फिर उसे अच्छे से मिलाये और सब्जी को चलते हुए थोड़ा तोड़ भी दे|


13. फिर उसमे पाव भाजी मसाला, मिर्च पाउडर और थोड़ा सा बटर डाल दे और उसे मिलाये और उसे 2 मिनट तक पकाये |


14. फिर उसमे थोड़ा सा चावल को डाल दे और उसे मिला ले |


15. फिर उसमे बची हुई चावल को डाल दे और उसे मिला ले | (एकसाथ पूरी चावल डालने पे वो अच्छे से नहीं मिलती है इसीलिए हम इसे दो बार में मिलाये है |)


16. उसके ऊपर धनिया पत्ता और थोड़ा सा पाव भाजी मसाला डाल दे और गैस को बंद कर दे |


फिर उसे किसी प्लेट में निकाल ले और हमारी तवा पुलाव बन कर तैयार है इसे गरमा गरम खाये |


महत्वपूर्ण सुझाव:-
तवा पुलाव बनाने के लिए बड़ा और मोटे तले वाले बर्तन का इस्तेमाल करे |
इसमें आप अपनी मनपसंद की सब्जी को डाल सकते है |
सब्जी को भूनते समय सब्जी को थोड़ा तोड़ दे ताकि वो मसालेदार बन जाये |
पुलाव बनाने के बाद थोड़ा सा और पावभाजी का मसाला डालने से उसका टेस्ट और बढ़ जाता है |

मुझे विश्वास है की आपको ये रोड साइड तवा पुलाव बहुत पसंद आयी होगी | तो आप इसे घर पे जरूर बना कर ट्राई करे | और इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | अभी के लिए धन्यवाद!

Pages