घर पर भी तैयार कर सकते हैं मार्केट जैसी चॉकलेट कुकीज़ - khana khajana

Wow

घर पर भी तैयार कर सकते हैं मार्केट जैसी चॉकलेट कुकीज़


सामग्री :
150 ग्राम चॉकलेट, 30 ग्राम मक्खन, 75 ग्राम चीनी, 2 अंडे, 1/2 टेबलस्पून कोको पाउडर, 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा, 1 चुटकीभर नमक, 30 ग्राम आटा, 70 ग्राम बारीक कटे अखरोट और बादाम

विधि :
अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट होने रख दें।
माइक्रोवेव सेफ बोल में चॉकलेट को बारीक-बारीक काटकर डालें। अब इसमें मक्खन डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए इसे मेल्ट होने रखें।
एक दूसरे बाउल में चीनी और अंडे को डालकर फोम बनने तक चलाते रहें। इसके लिए इलेक्ट्रिक बीटर मशीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरे बोल में कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और आटा लेकर मिलाएं। फिर इसमें पिधली हुई चॉकलेट और मक्खन वाले मिक्सचर को मिलाएं। अखरोट और बादाम को बारीक काटकर मिलाएं। अब सभी चीज़ों को मिलाकर डो बनाएं।
इस गूंधे हुए मिश्रण को तीस मिनट के लिए फ्रिज में रखें, जिससे चॉकलेट सेट हो जाए। अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर फैलाएं। हाथों से मनचाहे आकार की कुकीज़ बनाकर ट्रे पर रखें। कुकीज़ को करीब 15 मिनट के लिए बेक करें। ठंडे हो जाने पर इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें।

Pages