चिड़वा मटर चाट - khana khajana

Wow

चिड़वा मटर चाट

सामग्री :
– ५०० ग्राम चिड़वा
– २ नींबू का रस
– २ बड़े टमाटर का जूस
– १ छोटा टुकड़ा अदरख
– २५० ग्राम मटर के दाने
– १० हरी मिर्च
– धनिया पत्ती
– १/२ चाय चम्मच हल्दी
– १ चाय चम्मच गरम मसाला
– २ चाय चम्मच चीनी
– ५० ग्राम खोया कदूकस किया हुवा
– ४ टेबल स्पून तेल
चुटकी भर हींग
नमक स्वादानुसार
विधि :
– चिड़वा धोकर अलग रखें |
– अदरख , हरी मिर्च महीन काटकर रखें |
– कड़ाही में तेल गरम करके हींग और जीरा का बघार दें | अदरख हरी
मिर्च भी बघार में डालें |
– खोया डालकर बादामी सेके और हल्दी डालें फिर आधा कप पानी और
मटर डालकर मंदी आँच पर सिजायँ |
– मटर सीजने पर टमाटर जूस डालें |
– २ मिनट बाद धुले चीडवे और नमक,चीनी डालें |
– सर्व करते समय नींबू का रस और धनिया पत्ती डालें |
– मैदे की छोटी निमकी बरफी के आकार की बनाकर उपर सज़ा सकतें हैं |

Pages