मुगलई काजू चिकन मसाला - khana khajana

Wow

मुगलई काजू चिकन मसाला

नॉनवेज के शौकीन हैं और थिक ग्रेवी वाली डिश पसंद करते हैं तो कभी मुगलई काजू चिकन मसाला जरूर ट्राई करें. हमारा दावा है कि यह डिश आपका जायका बदल देगी.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप काजू, रोस्‍टेड
    2 कप फैट फ्री दही
    एक चौथाई कप टमाटर का पेस्‍ट
    2 छोटा चम्‍मच वाइट वेनिगर
    सवा चम्‍मच गरम मसाला
    1 छोटा चम्‍मच साबुत धनिया पाउडर
    1 छोटा चम्‍मच पिसी अदरक
    एक चौथाई छोटी चम्‍मच पिसी लाल मिर्च
    2 लहसुन की कलियां, कटी हुई
    4 बोनलेस चिकन, छोटे पीस में कटे हुए
    2 बोनलेस चिकन ब्रेस्‍ट, छोटे पीस में कटे हुए
    ढाई कप बारीक कटी प्‍याज
    2-3 हरी इलायची, कुटी हुई
    2 कप फैट फ्री, चिकन शोरबा
    1 कप टोमैटो प्‍यूरी
    एक चौथाई बड़ा चम्‍मच नमक
    3 चम्‍मच कटी हरी धनिया
    एक बड़ा चम्मच तेल
    2 बड़ा टुकड़ा दालचीनी

विधि

- सबसे पहले गरम मसाला , दही, वेनिगर, लहसुन, लाल मिर्च और काजू को पीसकर पेस्ट बना लें. फिर इसमें चिकन पीस लपेटकर 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
- अब एक मध्‍यम आकार का पैन धीमी आंच पर रखें. इसमें तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्‍याज, इलायची, दालचीनी डालकर 10 मिनट तक ढंककर पका लें.
- अब चिकन के मिश्रण को पैन में डालें और 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. 
- इसके बाद इसमें चिकन का शोरबा , टोमैटो प्‍यूरी, नमक मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब आंच बंद कर दें और सर्व करने से पहले इसमें से दालचीनी निकाल दें.
- इस पर हरी धनिया छिड़ककर और सर्व करें.

Pages

TOP NEWS