बीकानेरी दाल पराठा - khana khajana

Wow

बीकानेरी दाल पराठा

बीकानेरी दाल पराठे मसालेदार और स्वाद में तीखे होते हैं. अगर आप हेल्दी और कुछ तीखा ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो यह पराठे आपके लिए ही हैं...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कटोरी आटा
    2 छोटा चम्मच तेल मोयन के लिए
    स्वादानुसार नमक
    एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
    तलने के लिए तेल
    एक कप चना दाल उबली और मैश की हुई
    एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
    एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
    एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    एक छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
    एक छोटा चम्मच सौंफ, दरदरी पिसी हुई

विधि

- एक बाउल में आटा लें और इसमें 2 छोटा चम्मच तेल और हल्दी व पानी मिलाकर गूंद लें.
- अब मैश की हुई चने की दाल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया पत्ती और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब गूंदे हुए आटे की लोइयां काटकर बेलें. फिर इसके बीच में चने की दाल का मिश्रण भरकर बंद करें और पराठा बेलें.
- मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें तेल लगाकर पराठे को दोनों साइड सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे बना लें.
- बीकानेरी दाल पराठे को चटनी और सॉस के साथ खाएं और सर्व करें.

Pages

TOP NEWS